Home आगरा मानवता की सेवा में ताज सुरक्षा पुलिस की सराहनीय पहल

मानवता की सेवा में ताज सुरक्षा पुलिस की सराहनीय पहल

AGRA NEWS: भीषण गर्मी (46°C से अधिक तापमान) के बीच आज थाना ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा ताजमहल पर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए शीतल पेयजल, बिसलेरी पानी एवं बिस्किट का वितरण कर मानवता और सेवा का अद्भुत संदेश दिया गया। इस पुनीत कार्य का उद्देश्य गर्मी से परेशान पर्यटकों को राहत प्रदान करना था ताजमहल पहुंचे हजारों पर्यटकों ने शीतल जल एवं बिस्किट ग्रहण कर पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया और उनकी सेवा भावना की खुलकर सराहना की। थाना ताज सुरक्षा पुलिस के जवान सदैव “सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना” की भावना के साथ ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों की सहायता करते हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री तिलकराम भाटी के मार्गदर्शन में सभी पुलिसकर्मियों ने आपसी सहयोग से यह मानवीय पहल की। इस अवसर पर उप निरीक्षक शिवराज सिंह, मेहरबान सिंह, धीरेंद्र यादव, राजा सिंह, रामकुमार, सौरभ शुक्ला, आशना बी, मुख्य आरक्षी रविंद्र पाल सिंह, विजय प्रताप यादव, महिला मुख्य आरक्षी सविता, संजय पाल सिंह, आरक्षी अजय सिंह, दुर्गेश कुमार, आशू कुमार, महिला आरक्षी सुलेखा, रिंकी सिंह, शशि कुशवाह, राशू यादव सहित पूरी टीम उपस्थित रही। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ताज सुरक्षा पुलिस इसका जीवंत उदाहरण है।