Home उत्तर प्रदेश नापजोख के समय मारपीट, आरोपियों पर केस दर्ज

नापजोख के समय मारपीट, आरोपियों पर केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS : जमीन की नापजोख के समय आरोपी द्वारा पीड़ित के साथ मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी को लेकर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं गांव में चर्चा के मुताबिक इस दौरान वहां नापजोख के लिए पहुंची राजस्व टीम के साथ भी आरोपियों द्वारा अभद्र व्यवहार की बात कही सुनी जा रही है। कहा सुनी के दौरान तहरीर के मुताबिक पीड़ित श्रीचंद्र केसरवानी व उनकी पत्नी गुलाब केसरवानी के साथ भी विपक्षियों ने मारपीट की। पीड़ित श्रीचंद्र केसरवानी ने तहरीर पर गांव के नटवर लाल सोनी तथा उसके लडके जुगनू व नटवर लाल की पत्नी के खिलाफ पुलिस ने मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी का केस दर्ज किया है। उदयपुर के प्रभारी टेªनी आईपीएस आफताब आलम का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।