JHANSI NEWS: “डायमंड म्यूजिक लवर्स ग्रुप” झांसी के तत्वावधान में रंगोली बैंक्विट हॉल में संगीत कार्यक्रम “गीतों की महफिल” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिवेदी, संरक्षक विजय कुमार खरे, बैदेही शरण सरावगी, अरविन्द अरोरा एवं निर्देशक रामकुमार लोहिया द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में शहर के अनेक संगीत प्रेमी कलाकारों ने बॉलीवुड गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। कलाकारों ने पुराने और नए गीतों की सुरमयी प्रस्तुतियों से पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। इस अवसर पर चितरंजन गोस्वामी, राकेश मेहरोत्रा, अमित उपाध्याय, दिनेश यादव, सी.पी. श्रीवास्तव, अभय अग्रवाल, सुशील बाजपेई, उमेश दुआ, आर.एम. शांडिल्य, मुकेश गोयल, दामोदर साहू, सुरजीत भुसारी, अनिल सैनी, श्रीमती संध्या गोस्वामी, विकास शर्मा, मदन शाक्या, पी.के. पालीवाल, रवि खेमचन्दानी, मुकेश शर्मा, राजेश गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, सुरेन्द्र खरे एवं सुरेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में एडवोकेट मुकेश सिंघल सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी एवं श्रोता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार लोहिया ने किया, जबकि अंत में अरविन्द अरोरा ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।







