KUSHINAGAR NEWS: तहसील तमकुहीराज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, विद्युत, वन विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की मौके पर जांच कर पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कानून व्यवस्था से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए तथा भूमि विवाद एवं पारिवारिक मामलों जैसे संवेदनशील प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 58 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित 25, पुलिस विभाग से संबंधित 14, विकास विभाग से संबंधित 05 तथा अन्य विभागों से संबंधित 14 प्रकरण शामिल रहे। इनमें से 06 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण में पूर्ण संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा, परियोजना निदेशक पीयूष, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, उप कृषि निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी







