Home उत्तर प्रदेश थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत बीतीरात हुई हत्या के प्रयास की घटना का किया...

थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत बीतीरात हुई हत्या के प्रयास की घटना का किया गया सफल अनावरण, एक अभियुक्त गिरफ्तार

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान)  वादी राजेश कुमार पुत्र घनश्याम यादव निवासी ग्राम चौरसी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा थाना पचपेड़वा पर एक अदद प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 14/15.05.2026 की रात्रि को मेरे पड़ोस में आयोजित वैवाहिक समारोह के अंतर्गत द्वारपूजा का कार्यक्रम संपन्न हो रहा था, जिसमें प्रार्थी के भाई राम सजीवन पुत्र घनश्याम यादव भी मौजूद थे इसी दौरान विपक्षी गोलू सिंह उर्फ कार्तिकेय सिंह पुत्र देवी सहाय सिंह निवासी ग्राम वीरपुर चौरसी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर मोटरसाइकिल से कार्यक्रम स्थल पर जाने लगा अत्यधिक भीड़ होने के कारण प्रार्थी के भाई ने विपक्षी से वाहन रोकने हेतु कहा तो उसने आक्रोशित होकर मेरे भाई के साथ गाली-गलौज करने लगा तथा जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी के भाई के सीने पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने के सम्बन्ध में दिया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पचपेड़वा पर मु0अ0सं0 0065/2026 धारा 109(1),352,115(2)बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या के प्रयास की घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश चौहान थाना पचपेडवा के नेतृत्व में –  थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0065/2026 धारा 109 (1),352, 115 (2)बीएनएस में वाछिंत अभियुक्त गोलू सिंह उर्फ कार्तिकेय सिंह पुत्र देवी सहाय सिंह निवासी ग्राम वीरपुर चौरसी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को ग्राम शंकरपुर थाना पचपेडवा बढनी मार्ग के किनारे से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पताः
1- गोलू सिंह उर्फ कार्तिकेय सिंह पुत्र देवी सहाय सिंह निवासी ग्राम वीरपुर चौरसी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर उम्र करीब 22 वर्ष