Home उत्तर प्रदेश हत्या की घटना से सम्बन्धित चार अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर...

हत्या की घटना से सम्बन्धित चार अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान)  वादिनी सुशीला देवी पत्नी तेज बहादुर निवासिनी परशुरामपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर एक अदद प्रार्थना- पत्र दिया गया कि वादिनी के पति तेज बहादुर यादव पुत्र स्वर्गीय मुरारी यादव द्वारा ग्राम गोल्हीपुर काली मंदिर के पास जयकरन पुत्र स्वर्गीय बाबूराम के लड़के श्याम कुमार की शादी का मउर सेरवाने के दौरान महिलाओं के मध्य आपसी विवाद में बीच बराव कराने लगे तो उसी समय 1.रामदास कश्यप पुत्र रामप्रकाश कश्यप 2. रिंकू पुत्र जटाशंकर नि0गण विशुनपुर खरहना थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर 3. जयकरन कश्यप पुत्र स्व0 बाबूराम कश्यप 4.हजारी पुत्र बाबूराम नि0गण गोल्हीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा वादिनी के पति को लोहे की रॉड व लाठी डंडे से मार पीट कर घायल कर दिया गया जिन्हे दवा इलाज हेतु सी0एच0सी0 सादुल्लानगर ले जाया गया जहां गंभीर चोट के कारण गोण्डा रिफर कर दिया गया । जिला अस्पताल गोण्डा में इलाज के दौरान वादिनी के पति की मृत्यु हो जाने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सादुल्लानगर पर मु0अ0सं0 22/2026 धारा – 191(2), 3(5), 352, 351(3), 103(1) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया ।
वांछित अभियुक्तगण 1.रामदास कश्यप पुत्र रामप्रकाश कश्यप 2. रिंकू पुत्र जटाशंकर नि0गण विशुनपुर खरहना थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर 3. जयकरन कश्यप पुत्र स्व0 बाबूराम कश्यप 4.हजारी पुत्र बाबूराम नि0गण गोल्हीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर की गिरफ्तारी हेतु मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर मथुरा से मनकापुर जाने वाले सड़क मार्ग से अभि0गण उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारसुदा अभियुक्तगणों को विधिक कार्यवाही करने के उपरान्त  न्यायालय रवाना किया गया।
पूछताछ का विवरण अभियुक्तगणों से पूछताछ की गयी तो अभि0 रिंकू ने बताया कि जयकरन के लड़के के शादी का मउर सेरवाने के कार्यक्रम के दौरान तेज बहादुर यादव व जयकरन के परिवार की महिलाओं में आपसी विवाद हो गया था जिसमें तेज बहादुर बीच बराव करा रहे थे तभी मैने तेज बहादुर यादव के सर पर चेन स्पाकेट लगे लोहे की राड से मार दिया था तथा अन्य साथियों हजारी, रामदास, जयकरन ने लाठी डण्डे से तेज बहादुर यादव को मारा था जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया तो हमलोग डर कर वहाँ से भाग गये । हम लोगों ने घटना में प्रयुक्त लोहे की राड व लाठी डण्डा को गोल्हीपुर बगीचे मे स्थित झाड़ियो मे छिपा दिया था । बाद में पता चला कि तेजबहादुर की दवा इलाज के दौरान मुत्यु हो गयी है तो हम लोग आपस में संपर्क कर आज लखनऊ भागने की फिराक में थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया।