धार्मिक महत्व के अलावा बरगद का पेड़ पर्यावरण के लिए लाभकारी
FATEHPUR NEWS: सुहागिन महिलाओं ने बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना किया। पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए पूजा अर्चना की गई। मान्यता है कि बरगद की पूजा से अखंड सौभाग्य संतान सुख और आरोग्य की प्राप्त होती है। पर्यावरण के लिए भी बरगद का पेड़ लाभदायक समझा जाता है मान्यता है कि बरगद के पेड़ में ब्रह्मा विष्णु और महेश का वास होता है. जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बा व आसपास के क्षेत्र में शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे से सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना किया। सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष अर्थात बरगद की जड़ में जल अर्पित करके रोली अक्षत और फल चढ़ाएं। बरगद पेड़ पर कच्चा सूत या कलावा लपेटकर पेड़ की परिक्रमा किया। बताया जाता है कि बरगद की पूजा हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यकारी मानी जाती है। मान्यता है कि बरगद के पेड़ में त्रिदेव अर्थात ब्रह्मा विष्णु और महेश का वास होता है। इसकी पूजा से अखंड सौभाग्य संतान सुख और आरोग्य की प्राप्ति होती है। धार्मिक महत्व के अलावा बरगद का पेड़ पर्यावरण के लिए बहुत लाभदायक समझा जाता है यह अन्य पेड़ों की तुलना में बहुत अधिक मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ता है हवा को शुद्ध करता है इसके औषधीय गुणों का उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जाता है।







