KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार का मजरा मकरी बाग गांव निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि पड़ोस के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को मकान बनाने के दिए गए पैसे हड़प रहा है, और पैसा वापस मांगने पर धमकी देता है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार का मजरा मकरी बाग गांव निवासी जितेंद्र मौर्य पुत्र स्व ओमप्रकाश ने शनिवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह ट्रक चालक है, और पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति को अपने साथ रखा था, पीड़ित के मुताबिक उसने विपक्षी को एक वर्ष पहले मकान बनाने के नाम पर तीन लाख रुपए दिए थे, किसी तरह से एक लाख अस्सी हजार रुपए वापस मिले, पीड़ित का आरोप है कि शेष पैसा मांगने पर विपक्षी हीलाहवाली करते हुए फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देता है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







