MIRZAPUR NEWS: आवेदक रविकांत दूबे पुत्र स्व. गणेश प्रसाद दूबे, निवासी ग्राम सुदनीपुर कलां, पो. हनुमानगंज, थाना सरायइनायत, जिला प्रयागराज, हाल पता विशालपुरी कॉलोनी, रमईपट्टी पुलिस लाइन, थाना कोतवाली शहर, जनपद मीरजापुर ने दिनांक 03.10.2025 को NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 23110250154536 दर्ज कराई थी। आवेदक ने बताया कि होटल बुकिंग के नाम पर उनके खाते से 60,685 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे। ठगी का पता चलते ही उन्होंने साइबर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद साइबर सेल, थाना कोतवाली शहर की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में साइबर सेल कोतवाली शहर शुक्रवार को जांच के दौरान आवेदक द्वारा ट्रांसफर की गई कुल धनराशि 60,685 रुपये में से 52,809 रुपये आवेदक के खाते में वापस कराए गए। पैसा वापस मिलने पर आवेदक ने साइबर सेल, थाना कोतवाली शहर की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। साइबर जागरूकता अभियान के तहत आवेदक को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए और अन्य लोगों को भी साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की गई।







