Home उत्तर प्रदेश सारनाथ थाना पुलिस टीम ने‌ चोरी की घटना का खुलासा करते हुए...

सारनाथ थाना पुलिस टीम ने‌ चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 2 युवती को गिरफ्तार किया,कब्जे से चोरी के आभूषण व नगगद बरामद

VARANASI NEWS: सारनाथ थाना पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मुखबिर की सूचना पर धारा 305(ए), 331(3), 317(2) से संबंधित 0 2 युवतियों को आज दिनांक 15.05.2026 को समय करीब 12.50 बजे थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत मधुबन नगर कालोनी मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया, कब्जे से चोरी गयी आभूषण व 1250/- रुपये नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  घटना के संबंध में बताया गया है कि आज दिनांक 15.05.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना सारनाथ पर, अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर में घुसकर बक्सा तोड़कर सोने चांदी के आभूषण व नगद चोरी कर लेने के सम्बंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया ।, जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं में अभयोग पंजीकृत किया गया था।