Home उत्तर प्रदेश ब्यूटी पार्लर के लिए निकली युवती लापता, युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

ब्यूटी पार्लर के लिए निकली युवती लापता, युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ब्यूटी पार्लर के लिए निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी, परिजनों की तहरीर पर सैनी पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के एक व्यक्ति ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह मंझनपुर ब्लॉक में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है और सिराथू ब्लॉक में परिवार के साथ रहता है, पीड़ित के मुताबिक उसकी 26 वर्षीय बेटी ब्यूटी पार्लर में काम सीखने जाती है, पीड़ित का आरोप है कि 13 मई की सुबह 11 बजे के करीब वह ब्यूटी पार्लर के लिए निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी, पीड़ित ने खोजबीन के बाद एक युवक के विरुद्ध बैठी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है, पीड़ित की तहरीर पर सैनी पुलिस ने सुभान राजपूत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।