KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार का मजरा जोरावर पुर गांव की एक महिला का आरोप है कि उसका पति व ससुरालीजन आएदिन उसके साथ मारपीट कर प्रताणित करते हैं, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर ससुरालियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार का मजरा जोरावर पुर गांव निवासी राजकुमारी पत्नी अमरनाथ ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि लगभग 17 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी, उसके तीन संतान है, पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अय्याश व दुष्चरित्र किस्म का व्यक्ति है, आएदिन उसको प्रताणित कर गाली गलौच कर मारपीट करता है, पीड़िता के मुताबिक नौ मई की रात 11 बजे के करीब उसके पति ने जानवरों के तरीके उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया, शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव किया । पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने पति अमरनाथ , सास केंशपति , ससुर प्रभु , देवर प्रमोद , विनोद व पंचम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







