Home उत्तर प्रदेश सीबीएसई 12वीं परिणाम में सेमफोर्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन, कवलीन कौर ने...

सीबीएसई 12वीं परिणाम में सेमफोर्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन, कवलीन कौर ने जनपद में पाया दूसरा स्थान

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) सीबीएसई द्वारा 13 मई 2026 को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में सेमफोर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय परिसर में सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के कुल 77 विद्यार्थियों में से 09 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। छात्रा कवलीन कौर ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं आयुषी पाण्डेय ने 92.4 प्रतिशत, कु. विभा ने 91.8 प्रतिशत, अंकुर पाण्डेय ने 89.4 प्रतिशत, अमन कुमार गुप्ता ने 89 प्रतिशत, देवांशी खत्री ने 88.4 प्रतिशत, सूर्यांशी अग्रहरी ने 86.2 प्रतिशत, साक्षी ने 86 प्रतिशत तथा हृषिका मिश्रा ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय में विषयवार सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में पेंटिंग विषय में रितु दुबे, अमन कुमार गुप्ता, देवांशी खत्री एवं कवलीन कौर ने 100 में 100 अंक हासिल किए। इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस में कवलीन कौर ने 99 अंक प्राप्त किए। बिजनेस स्टडीज एवं इकोनॉमिक्स में भी कवलीन कौर ने 97-97 अंक अर्जित किए। हिन्दी कोर में अमन कुमार गुप्ता ने 96 अंक प्राप्त किए, जबकि अंग्रेजी और फिजिकल एजुकेशन में वैदेही तिवारी ने क्रमशः 96 एवं 91 अंक हासिल किए। होम साइंस में कु. विभा ने 96 अंक, हिस्ट्री में आयुषी पाण्डेय ने 94 अंक, जियोग्राफी में 92 अंक तथा अकाउंटेंसी में कवलीन कौर ने 92 अंक प्राप्त किए। वहीं बायोलॉजी में सूर्यांशी अग्रहरी ने 91 अंक, केमिस्ट्री में वैदेही तिवारी ने 87 अंक एवं फिजिक्स में अंकुर पाण्डेय ने 85 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर डायरेक्टर विवेक बरनवाल एवं शिप्रा बरनवाल ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह एवं नटवा शाखा की प्रधानाचार्या श्वेता मेहरोत्रा खत्री ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यालय के संतोष कुमार विश्वकर्मा, अनुज बरनवाल, अनिल कुमार यादव, शर्मिला सिंह, संगीता शर्मा, शबाना परवीन, दानिश जैदी, राम आसरे, सैयद मुसीर अब्दुल्ला, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद परवेज, शेषमणि मालवीय, लवकुश शुक्ला, मुकेश तिवारी, ओम प्रकाश दुबे, सुप्रिया त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, खुशी यादव, प्रीति दुबे, रितु सिंह पटेल, सुमन सेठ, वहीदा बानो, रागिनी पाण्डेय, निधि मिश्रा, आसमा बानो, सोनी रावत, मंगला प्रसाद त्रिपाठी, दिलीप कुमार गुप्ता, संध्या त्रिपाठी, संतोष कुमार, धीरज केसरवानी, प्रद्युम्न कुमार दूबे सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।