Home उत्तर प्रदेश कलेवा में जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, युवक ने ट्रेन से...

कलेवा में जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

KUSHINAGAR NEWS: जनपद के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर निवासी विनोद शाह उर्फ दुखी शाह पुत्र दहारी शाह उम्र (30) वर्ष की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि घरेलू कलह और पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि विनोद शाह गुजरात में पेंट की ठेकेदारी का काम करते थे और करीब 10 दिन पहले गांव आए थे जिसके बाद 5 मई को शादी समारोह में शामिल हुए थे। वह अपने बड़े भाई मल्लू की बेटी का “कलेवा” कार्यक्रम में शामिल होने जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। परिजनों के अनुसार पत्नी द्वारा जाने से मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई थी। मृतक के बड़े पुत्र कृष्णा शाह ने बताया कि घटना वाले दिन उसकी मां ने घर को अंदर से बंद कर लिया था और दरवाजा नहीं खोलने दे रही थी। बच्चे के अनुसार, “मम्मी हम लोगों की पिटाई भी की थी और बोली थी कि अगर दरवाजा खोलोगे तो जान से मार दूंगी। घटना के बाद देर शाम विनोद शाह घर से निकल गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिवार चिंतित हो गया। बाद में पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर परिजनों को उनकी मौत की जानकारी हुई। परिजनों के अनुसार ट्रेन से कटने के कारण शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। मृतक का सिर और दोनों बांह शरीर से अलग होकर लगभग पांच फीट दूर जा गिरे थे, जबकि एक पैर भी शरीर से अलग हो गया था। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। मृतक के भतीजे अरुण शाह ने बताया कि “दो दिन पहले भी चाची ने चाचा को मारकर उनका सिर फोड़ दिया था। घर के लोग डर की वजह से ज्यादा बचाव नहीं कर पाते थे, क्योंकि वह हमेशा पुलिस में केस कर सबको फंसाने की धमकी देती रहती थीं।  ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था और इसी वजह से आसपास के लोग भी परेशान रहते थे। विनोद शाह चार भाइयों में सबसे छोटे थे और परिवार अलग-अलग रहता था। उनकी शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व रीना देवी से हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं— कृष्णा (8 वर्ष), रितेश (6 वर्ष) और सत्यम (4 वर्ष) है।
उक्त सम्बन्ध में थाना प्रभारी कुबेरस्थान हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।