Home उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकर्त्ता पार्टी के सबसे बड़े पूंजी  जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनन्द

भाजपा कार्यकर्त्ता पार्टी के सबसे बड़े पूंजी  जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनन्द

KUSHINAGAR NEWS: भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है।भाजपा का मूल मंत्र है – व्यक्ति से बड़ा दल, और दल से बड़ा राष्ट्र। राष्ट्रवाद के इसी सिद्धांत के कारण विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा की शक्ति उसके संगठन, उसके कार्यकर्ता और उसके विचार में बसती है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनन्द ने कहा।वह सोमवार को विशुनपुरा ब्लाक सभागार में विशुनपुरा मण्डल की संगठनात्मक बैठक को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी पूंजी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को जीवन-धर्म मानकर चलता है। जिला मंत्री ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर डबल इंजन सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने संगठन की ओर से मासिक मंडल बैठक, शक्ति केंद्र बैठक, बूथ बैठक तथा ‘मन की बात’ सुनने के कार्यक्रम को नियमित रूप से आयोजित करने का आह्वान किया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष धन्नजय तिवारी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए इसे प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बताया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चौहान ने की। बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री जवाहर पाल और पूर्व मण्डल अध्यक्ष कपिल देव लाल श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर राधेश्याम गुप्ता,विवेक पाण्डेय,हीरालाल कुशवाहा, संजय राय, श्रीकांत जायसवाल,उगनी देवी संजीव उपाध्याय, सुरेंद्र जायसवाल पूनम कुशवाहा, योगेन्द्र चौहान,इश्वरदेव शर्मा, शैलेश गुप्ता, कृष्ण बिहारी गोंड आदि उपस्थित थे।