MIRZAPUR NEWS: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश रघुवंशी जी का भ्रमण कार्यक्रम मिर्जापुर क्षेत्र में लगा था। इससे पूर्व वह वाराणसी में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत होकर लौट रहे थे। सिरसी गहरवार हाईवे पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार एवं उनकी समूची टीम द्वारा फूलमालाओं से लादकर उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया । इसके पश्चात अपने प्रोटोकॉल के तहत प्रदेश अध्यक्ष राकेश रघुवंशी अपने काफिले के साथ विंध्याचल धाम माता विंध्यवासिनी के चरणों में अपना शीश नवाने पहुंचे और वहां पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की। माता विंध्याचल धाम में माता रानी के चरणों में अपना शीश नवाने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष के साथ उनका परिवार भी सम्मिलित था। दर्शन पूजन के पश्चात मुझे टीम से उन्होंने मुलाकात की और मिर्जापुर जनपद में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का विस्तार एवं विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को जाना। मिर्जापुर जनपद की टीम द्वारा माला चुनरी पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ,शिवम सिंह इंस्पेक्टर, डॉक्टर अवनीश सिंह ,शाश्वत सिंह ,यज्ञ नारायण पांडे रामबाबू पाल अभिषेक सिंह , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह धवल, रमाकांत सिंह, मंगल सिंह, प्रदीप सिंह ,प्रीतम सिंह ,रत्नेश सिंह, पुष्कर सिंह ,सुनील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर उपस्थित रहे।





