Home उत्तर प्रदेश रात के समय कूड़े के गड्ढे में लगी भीषण आग

रात के समय कूड़े के गड्ढे में लगी भीषण आग

आग की लपटें आस-पास की दुकानों तक फैलने से स्थानीयों में मचा रहा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टल गई बड़ी दुर्घटन BHADOHI NEWS: नगर के गजिया रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की रात एक कूड़े के गड्ढे में भीषण आग लग गई। आग की लपटें आस-पास की दुकानों तक फैलने से स्थानीयों में हड़कंप मच गया। हालांकि फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई। रेलवे फाटक के बगल में स्थित एक कूड़े के गड्ढे में रात के समय भीषण आग लग गई। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कूड़ा जलाने से आग भड़की। जिसकी लपटें काफी तेजी के साथ आस-पास फैलने लगी तो वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आस-पास के लोगों मौके पर पहुंचे और उसपर काबू पाने का प्रयास करने लगे। गनीमत रही कि आग एक गड्ढे में लगी थी, जिससे किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, आग की भीषण लपटों के कारण लोग किसी अनहोनी की आशंका से काफी सहमे हुए थे। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना अग्नि शमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने की खबर से पूरे नगर में अफरा-तफरी फैल गई थी। आग इतनी भीषण थी कि आस-पास के लोग इसकी चपेट में आने की आशंका को लेकर काफी चिंतित दिखाई दिए।