Home उत्तर प्रदेश मातृभूमि की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप ने कर दिया था अपना...

मातृभूमि की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप ने कर दिया था अपना सर्वस्व समर्पितःगहरवार

महाराणा प्रताप की जयंती पर क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित किया गया समारोह
BHADOHI NEWS: नगर के पिपरी में स्थित राम जानकी मंदिर के प्रांगण में शनिवार को शूरवीर महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा समारोह का आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा नेता डीएम सिंह गहरवार मौजूद रहे। श्री गहरवार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनकी शौर्य गाथा, बलिदान और शूरवीरता का गुणगान किया। साथ ही एकजुट होने का संकल्प लिया। इस दौरान डीएम सिंह गहरवार ने महाराणा प्रताप के जीवनी पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में 9 मई 1540 में एक ऐसे योद्धा का जन्म हुआ, जिसने स्वाभिमान के आगे तख्त और ताज को त्यागना उचित समझा। वीर शिरोमणि महाराणा जैसा योद्धा और चतुरंगी युद्ध कौशल में पारंगत योद्धा कोई दूसरा पैदा नहीं हुआ। महाराणा प्रताप ने 1576 के हल्दीघाटी युद्ध में मुगलों की विशाल सेना के सामने अपनी छोटी सेना के साथ अद्भुत वीरता दिखाई। उन्होंने कहा कि अपनों के छल के कारण महाराणा प्रताप को मुगलों से मात खानी पड़ी। जिसका नेतृत्व मान सिंह कर रहा था। उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया। निस्वार्थ भाव से मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। महाराणा प्रताप के आदर्श, त्याग, पराक्रम और राष्ट्रवाद आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। श्री गहरवार ने कहा कि महाराणा प्रताप के स्वाभिमान, संघर्ष और मातृभूमि के लिए बलिदान होने की हम सभी को सीख और प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर अजीत सिंह, बृजभान सिंह, कमलेश सिंह, गजराज सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेश सिंह, अन्नता सिंह, अजय सिंह, जयप्रकाश सिंह, दीपक सिंह, प्रमोद सिंह ,सोनू सिंह, धवन सिंह, चंचल सिंह, हर्ष सिंह, उज्ज्वल सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुआल सिंह व संचालन राम सिंह ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक लवकेश सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।