Home उत्तर प्रदेश करंट की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत, बिजली विभाग...

करंट की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग शुक्ला ने खीरी थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग

PRAYAGRAJ NEWS: थाना क्षेत्र खीरी के ग्राम गरगटा में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक दुधारू गाय की करंट लगने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम गरगटा निवासी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग शुक्ला पुत्र सुनील शुक्ला की दुधारू गाय मंगलवार को प्रतिदिन की भांति चरने के लिए निकली थी। दोपहर लगभग 3:30 बजे गांव के समीप लगे एल.टी. बिजली खंभे में करंट उतर आया था। इसी दौरान गाय खंभे के संपर्क में आ गई और करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि गाय ने करीब एक माह पूर्व ही बछड़े को जन्म दिया था, जिससे यह पशुपालक के लिए आय का महत्वपूर्ण साधन थी। घटना से पशुपालक को आर्थिक क्षति भी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई। पीड़ित अनुराग शुक्ला ने खीरी थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और खंभों में अक्सर करंट उतरने की शिकायतें मिलती रहती हैं, लेकिन विभाग द्वारा समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए जाते, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। मुआवजा व कार्रवाई की उठी मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने तथा लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। वहीं, मामले में खीरी थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही