जीआरपी झाँसी की कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ से दबोचा गया आरोपी
JHANSI NEWS: पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में चोरी, लूट व जहरखुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी थाना झाँसी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे के पर्यवेक्षण में जीआरपी टीम ने रेलवे स्टेशन झाँसी के इंडियन ऑयल डीजल स्टोर के पास सड़क के फुटपाथ से एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 15 हजार रुपये कीमत का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान होतीलाल पुत्र कुँवरपाल बघेल निवासी प्रकाश टाकीज के पीछे, मोहल्ला बालापट्टी, थाना कोतवाली हाथरस, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त चलती ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल फोन चोरी करता था। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 35/26 धारा 305(सी)/317(2) बीएनएस के तहत थाना जीआरपी झाँसी में मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल आशुतोष तिवारी तथा कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।







