KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गांव में डेढ़ माह पहले जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर मंझनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। सेलरहा पश्चिम गांव निवासी मिला देवी पत्नी छोटेलाल ने न्यायालय को शिकायती पत्र देकर बताया कि 23 मार्च कि शाम छः बजे के करीब उसके विपक्षी घर में घुसकर उसके पति के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिए, बीच बचाव के दौरान देवर कृष्ण चंद्र व उसके साथ भी मारपीट कर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि जमीन पर कब्जा कर फसल नष्ट कर देंगे । पीड़िता का आरोप है कि न्याय के लिए स्थानीय थाना गई जहां कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर मंझनपुर पुलिस ने बांकेलाल , नोखेलाल , राहुल , विनोद कुमार , बबलू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







