पूर्व मैनेजर को सम्मानित कर दी गई विदाई
FATEHPUR NEWS: जनपद के होटल डेजर्ट हेवन में पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन, फतेहपुर के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, व्यवसायिक चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की नवागंतुक मैनेजर (रिटेल सेल्स) जरीन अकरम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वहीं पूर्व मैनेजर निलय शंकर को उनके सफल कार्यकाल के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। बैठक में पेट्रोलियम व्यवसायियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कंपनी के नए दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए डीलर्स से आपसी समन्वय बनाए रखने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने की अपील की। साथ ही व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता उपस्थित रहे। उनके साथ राजेश शुक्ला, प्रिंस रियासत अली, शिशिर गुप्ता, अंकित सिंह चौहान, आदर्श पटेल, पप्पू द्विवेदी, मनोज तिवारी, सुरेश शुक्ला, मुकेश पटेल, राजा गुप्ता, पवन सरावगी एवं प्रेम शंकर गुप्ता सहित जिले के कई प्रमुख डीलर्स एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में सभी डीलर्स ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन न केवल व्यवसायिक चर्चा का मंच बना, बल्कि आपसी समन्वय और सहयोग को भी मजबूत करने में सफल रहा।







