Home उत्तर प्रदेश 7 से 21 मई तक चलेगा स्व–गणना अभियान, ऑनलाइन पोर्टल से होगी...

7 से 21 मई तक चलेगा स्व–गणना अभियान, ऑनलाइन पोर्टल से होगी प्रक्रिया

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत स्व–गणना पर जोर
जनगणना–2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण (AHLO) के FATEHPUR NEWS: अंतर्गत स्व–गणना (Self Enumeration) को सफल बनाने के लिए कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि स्व–गणना का कार्य 07 मई से 21 मई 2026 तक किया जाएगा, जो पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगा। इसके लिए https://se.census.gov.in पोर्टल निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसकी सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी कार्ययोजना बनाकर अधिक से अधिक नागरिकों को स्व–गणना के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों— प्रधान, सभासद, अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों से समन्वय बनाकर इस अभियान को व्यापक बनाया जाए। इसके साथ ही जनपद स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित करने तथा विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिकाधिक लोग इस प्रक्रिया में भाग ले सकें। नगर पंचायतों में कूड़ा संग्रहण वाहनों के माध्यम से भी जागरूकता फैलाने को कहा गया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने ऑनलाइन स्व–गणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी तथा वीडियो के माध्यम से भी प्रशिक्षण प्रदान किया। बताया गया कि 07 से 21 मई के बीच विभिन्न विभागों के लिए विशेष दिवस भी निर्धारित किए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डॉ. अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त एनआरएलएम, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।