पीड़ित ने उपजिलाधिकारी सिराथू को दिया प्रार्थना पत्र
न्यायालय में मामला विचाराधीन, फिर भी कब्जे की कोशिश पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील क्षेत्र में जमीन कब्जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पीड़ित अमित कुमार और आदित्य कुमार पुत्र राम लखन,निवासीकुंडावी मोहम्मदपुर पइंसा, ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ितों का आरोप है कि गांव के ही कुलदीप पटेल और संदीप पटेल, पुत्र बिहारी पटेल, उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की नियत से बालू, सीमेंट और सरिया इकट्ठा कर चुके हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि मारपीट पर भी आमादा हो गए।पीड़ितों का यह भी कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद दबंग कब्जा करने पर आमादा हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने स्थानीय पुलिस पर भी मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उनका मनोबल टूट रहा है।पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर है और न्याय की आस लगाए बैठा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन पीड़ित को कब तक न्याय दिला पाता है।







