Home उत्तर प्रदेश चोरी की घटनाओं का अनावरण करने में विफल 14 उपनिरीक्षकों को एसपी...

चोरी की घटनाओं का अनावरण करने में विफल 14 उपनिरीक्षकों को एसपी ने किया लाइन हाजिर

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) बलरामपुर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस कार्रवाई में 14 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि चोरी की घटनाओं के अनावरण में विफल रहने वाले 14 अन्य उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, अनिल यादव को कोतवाली उतरौला से चौकी प्रभारी कस्बा (थाना गैड़ास बुजुर्ग) बनाया गया है। स्वतन्त्र कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा (थाना तुलसीपुर) और आनन्द कुमार पटेल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जेल (कोतवाली देहात) भेजा गया है। इसी क्रम में, वीरेन्द्र कुमार शुक्ल को थाना हरैया से चौकी प्रभारी इटईरामपुर, जितेन्द्र बहादुर को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जैतापुर, और अमर सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी महदेड्या की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना ललिया, राजेश कुमार को क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय और श्रवण कुमार ओझा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात किया गया है। सुरेश चन्द्र, दिग्विजय यादव और रमेश चन्द्र उपाध्याय को विभिन्न थानों तुलसीपुर व गौरा चौराहा में भेजा गया है। बदरूद्दीन खान को थाना महराजगंज तराई और दुर्गेश तिवारी को थाना सादुल्लानगर में तैनाती मिली है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उन उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया है, जिनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था। इस प्रशासनिक कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि इस सख्ती से कानून व्यवस्था में सुधार होगा और अपराधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।