Home उत्तर प्रदेश बाढ़ सम्भावनाओं के दृष्टिगत हो रहे निर्माण कार्यों को 15 जून तक...

बाढ़ सम्भावनाओं के दृष्टिगत हो रहे निर्माण कार्यों को 15 जून तक पूर्ण किया जाए:डीएम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ़ बचाव से निपटने हेतु स्टीयरिंग ग्रुप कमेटी की बैठक 
PRATAPGARH NEWS: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बाढ़ से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु स्टीयरिंग ग्रुप कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों बाढ़ से पूर्व कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड, सिंचाई विभाग ने जिला अधिकारी को अवगत कराया कि वर्तमान में 11 निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 15 जून तक प्रत्येक दशा में सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि सभी अवर अभियंता को सक्रिय करें तथा उनके द्वारा प्रत्येक दिन निर्माण कार्यों की निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं चलकर सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण करूंगा। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ चौकियों का निरीक्षण करें एवं फोन नंबर को सक्रिय कर दिया जाए। जिलाधिकारी में निर्देश दिया ड्रेन सफाई कार्यों को चिन्हित कर विभाग वार सूची तैयार करें तथा उसकी सूची एवं रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाए। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड सिंचाई द्वारा राजस्व विभाग, जिला पूर्ति विभाग, चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग ,पंचायती राज, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा शिक्षा विभाग के द्वारा बाढ़ के दौरान किए जाने वाले संपूर्ण कार्यों एवं उनके दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी से जिला अधिकारी महोदय को अवगत कराया। बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारी,अधिशासी अभियंता सिंचाई, बाढ खंड, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, डीसी मनरेगा, जिला गन्ना अधिकारी, कृषि विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।