VARANASI/PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज के द पाम एकेडमी स्कूल, करेलाबाग के विद्यार्थियों ने ओपन उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की गई। विद्यालय के नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। कक्षा 2 की छात्रा तहोरा खानम और छात्र मोहम्मद इमरेज ने रजत पदक जीता, जबकि कक्षा 3 के छात्र मोहम्मद बिलाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक आलमुल्लाह सिद्दीकी एवं सालेहा मदनी, प्रधानाचार्या फौजिया साहिल तथा उप-प्रधानाचार्य मोहम्मद सगीर ने सभी विजेता विद्यार्थियों और खेल प्रशिक्षक मोहम्मद मसूद अतहर को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्रों की यह सफलता न केवल उनके परिश्रम का परिणाम है, बल्कि यह विद्यालय की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। संस्थान शिक्षा के साथ-साथ खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।







