PRATAPGARH NEWS: क्षेत्र के धरौली स्थित लाल बहादुर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान एवं डिजिटल लाइब्रेरी के प्रोत्साहन को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव प्रताप नंदन सिंह ने मेधावी छात्रों को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासन ने डिजिटल लाइब्रेरी की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा के दौर में डिजिटल संसाधन छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सामग्री और नई तकनीकों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रीता सिंह, प्रबंधक सुरेश सिंह सहित प्रिंस सिंह, प्रीतू सिंह और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रधानों ने भी भाग लिया, जिनमें संदीप सिंह, अजय जायसवाल, मंटू सिंह, अशोक सिंह, विकास सिंह, विशाल सिंह, अमन सिंह और प्रणव सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।







