PRATAPGARH NEWS: बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ दिव्या मिश्रा आईएएस व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा के आदेशानुसार प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह व अभिषेक चौधरी के संयोजन में जनपद प्रतापगढ़ के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में 40-45 मिनट की कक्षा का आयोजन करके जागरूक किया गया. राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन में,राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य गीता यादव व उप प्रधानाचार्य डॉ अनीस के निर्देशन में, अबुल कलाम इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य आजाद अहमद के निर्देशन में,एपीएस इंटर कालेज भदोही प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में, इस्लामिया इंटर कालेज रामपुर बजहा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अंसार अहमद के निर्देशन में, अमर जनता इंटर कालेज कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ स्निग्धा पाण्डेय के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी प्रकार जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न संस्थाओं में सभी विद्यार्थियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के महत्व और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।







