PRATAPGARH NEWS: बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा जी की अध्यक्षता में जनपद प्रतापगढ़ के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की प्रोजेक्ट अलंकार योजना के संबंध में एक समीक्षा बैठक गूगल मीट के माध्यम से की गई. जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने बताया कि सभी प्रधानाचार्य विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति आख्या कार्यालय में उपलब्ध करादें.यदि निर्माण कार्य में कोई समस्या आ रही है तो संबंधित विभाग से मिलकर समस्या का समाधान कराकर निर्माण कार्य पूर्ण कराने में अपना सहयोग करें.वर्ष 2026-27 के लिए आवश्यक निर्माण आदि के संबंध में प्रस्ताव उनके कार्यालय के साथ साथ कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करादे.उन्होंने कार्यदायी संस्था का अवर अभियंता शिव शंकर को निर्देशित किया कि विद्यालयों से प्राप्त प्रस्ताव के सापेक्ष आगणन तैयार करके आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह, रमेश कुमार, सूर्येश कुमार सिंह, अवर अभियंता शिव शंकर सहित सभी प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।







