अंडर-17 एवं अंडर-14 आयु वर्ग की विजेता टीम
PRAYAGRAJ NEWS: केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट में एएफएस गोरखपुर को 23 रन से हराकर केंद्रीय विद्यालय की संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग का खिताब जीत लिया। अंडर-14 आयु वर्ग में बीएचयू की टीम ओल्ड कैंट को हराकर विजेता बनी। केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट मैदान पर बुधवार को खेले गए अंडर-17 आयु वर्ग के फाइनल में न्यू कैंट द्वितीय पाली ने 10 ओवर में दो विकेट पर 110 रन (अभिनव यादव 69 नाबाद, प्रारब्ध यादव 19 नाबाद, किशन सिंह 1/16) बनाए। जवाब में एएफएस गोरखपुर की टीम 10 ओवर में चार विकेट पर 87 रन (किशन सिंह 38, अश्विन 33, दीपक पटेल 2/13) ही बना सकी। अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल में बीएचयू में 10 ओवर में 6 विकेट पर 105 रन (श्रेयांश 56, आयुष कुमार यादव 30, प्रखर 2/19, हिमांशु 1/14) बनाए। जवाब में केवी ओल्ड कैंट की टीम 10 ओवर में 6 विकेट पर 73 रन (प्रथम कुमार 16, दिव्यांश, आयुष कुमार यादव, श्रेयांश, कुणाल, चिराग एवं अभिषेक एक-एक विकेट) ही बना सकी। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट के प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश, प्रथम पाली के कीड़ाध्यापक अब्दुल कादिर, अभिषेक गुप्ता, चयन समिति के अध्यक्ष अनुज त्यागी, पर्यवेक्षक रवि प्रकाश वर्मा, शैलेंद्र, मोहम्मद नबी, फहद अहमद आदि मौजूद रहे।







