फोटो-उत्कर्ष सिंह
PRAYAGRAJ NEWS: सेंट पीटर्स क्लब ने इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को 112 रन से हराकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। इस जीत में उत्कर्ष सिंह की अचूक गेंदबाजी (3.1-1-13-5) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में सेंट पीटर्स क्लब में 38.4 ओवर में 226 रन (सौम्य तिवारी 59, अग्रिम तिवारी 50 नाबाद, आकाश सौरभ 27, अविनाश वर्मा 26, उज्जवल गुप्ता 4/72, मुदित कुमार 2/20, सद्भाव यादव 2/24, सौरभ प्रताप सिंह 2/37) बनाए। जवाब में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल की पूरी टीम 23.1 ओवर में 114 रन (अमन सिंह 31, सौरभ प्रताप सिंह 25, मुदित कुमार 16, उत्कर्ष सिंह 5/13, रोशन कुशवाहा 2/14, शिवांश पांडेय 2/41, सौम्य तिवारी 1/17) पर सिमट गई। उत्कर्ष सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







