JHANSI NEWS: साहू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 3 मई को लखनऊ में होने वाली उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष श्री प्रभु दयाल साहू (नेताजी) रहे। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित कर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना समय की मांग है। इसके लिए सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि 3 मई 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे लखनऊ स्थित विधायक निवास, दारुल सफा बी-ब्लॉक के कॉमन हॉल में महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसे लेकर ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया जा रहा है। इस दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और समाज के उत्थान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि हर ब्लॉक स्तर पर इसी प्रकार बैठकें आयोजित कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष राजू साहू, राकेश साहू, मोहन साहू, अर्जुन लाल साहू (ललितपुर), राहुल साहू, अरविंद साहू, सुजान साहू, सचिन साहू, भारत साहू, धर्मेंद्र साहू, मदन साहू, सोनू साहू, पवन साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे. अंत में सभी से 3 मई को लखनऊ पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई।







