Home उत्तर प्रदेश काइनेटिक ईवी स्कूटर शोरूम का हुआ उद्घाटन

काइनेटिक ईवी स्कूटर शोरूम का हुआ उद्घाटन

JHANSI NEWS: शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में सोमवार को सेंट्रल मोटर्स द्वारा काइनेटिक ईवी स्कूटर शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। शिवपुरी रोड स्थित 108, एमराल्ड टॉवर, अवन्ती बाई तिराहा के पास आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं वाहन प्रेमियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव  संजय पटवारी भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रवि शर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग समय की आवश्यकता है, इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी बल्कि ईंधन खर्च में भी कमी आएगी। वहीं संजय पटवारी ने कहा कि इस तरह के आधुनिक शोरूम शहर के विकास और व्यापार को नई दिशा देंगे। आयोजकों सतपाल सिंह होरा एवं इशदीप सिंह होरा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि शोरूम के माध्यम से झांसीवासियों को अत्याधुनिक और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान नए काइनेटिक ईवी स्कूटर मॉडलों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में सिंह गारमेंट्स परिवार का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान मनवीर कौर, इशदीप सिंह होरा, उपेंद्र सिंह आदि परिवारजन मौजूद रहे.