JHANSI NEWS: सीपरी बाजार स्थित आर्यकन्या स्कूल के पास “हटके वडा – असली मुंबई का स्वाद” एवं “हटके वड़ा चाय” नाम से नए फूड पॉइंट का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर फीता काटकर उद्घाटन किशोरी राय एवं सत्यप्रकाश राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के नए स्वाद और विविधता से क्षेत्र के लोगों को बेहतर फूड विकल्प मिलेंगे।
फूड पॉइंट के संचालक रामजी राय व अमन राय ने बताया कि यहां ग्राहकों को “सिर्फ चाय नहीं, हटके चाय” का विशेष अनुभव मिलेगा। साथ ही मुंबई स्टाइल वडापाव के अलावा स्नैक्स, सैंडविच, पिज्जा, बर्गर, रोल, कुल्लड़ चाय, डेजर्ट, मॉकटेल और मोमोज जैसी विविध फूड आइटम्स उपलब्ध रहेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में चन्दन राय, दिलीप महाजन, लखन, हर्ष, अनुपमा, मुस्कान, लेखराज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नए फूड पॉइंट के खुलने से क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और युवाओं के लिए यह एक नया पसंदीदा ठिकाना बन सकता है।







