Home उत्तर प्रदेश नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने फिर किया अपमान, यह न्यायोचित नहीं:...

नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने फिर किया अपमान, यह न्यायोचित नहीं: डॉ. कृतिका अग्रवाल

वात्सल्य सभागार में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन
PRAYAGRAJ NEWS: विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण विधेयक को बाधित करने पर सोमवार को सिविल लाइन स्थित वात्सल्य सभागार में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने विपक्ष को घेरते इसे नारी का अपमान बताया और कहा कि “नारी शक्ति का स्वाभिमान विपक्ष ने फिर किया अपमान”। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. कृतिका अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के संघर्ष का बहुत पुराना इतिहास रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण का सपना देखा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी कई योजनाएं पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए चलाई। सपा कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों को ये रास नहीं आया। महिलाओं को सिर्फ वोट का माध्यम समझते हैं विपक्षी लेकिन महिलाएं लोकसभा विधानसभा में भागीदारी चाहती हैं। मातृ शक्ति को यदि कोई आगे बढाने का काम कर रहा है तो वो हैं पीएम मोदी। रानी लक्ष्मी बाई, देवी अहिल्या बाई का देश है ये। पीएम मोदी ने नारी के अधिकार के सम्मान की लड़ाई लड़ी। विपक्षी पार्टियां नहीं चाहती कि उनके परिवार के अलावा कोई और महिला आगे बढ़ें। ये अपमान जो विपक्ष द्वारा किया गया है उसका बदला वोट के माध्यम से लेना होगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि विपक्ष के लोगों से देखा नहीं गया कि महिलाएं आगे बढ़ें। बिल फेल होने पर विपक्ष ने जश्न मनाया। महिलाओं को अपमानित करने का काम किया है विपक्ष ने। कांग्रेस व सपा के दिग्गज नेताओं के महिला विरोधी बयान जगजाहिर हैं। किंतु मोदी है तो मुमकिन है। महिला आरक्षण विधेयक लागू होकर रहेगा। शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने कहा कि मातृ शक्ति ने हमेशा देश व समाज के लिए बलिदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यदि इतना बड़ा कदम उठाया है तो उस संकल्प को पूरा भी करेंगे। महिलाओं को पीएम मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। कांग्रेस ने तो कभी इस बारे में नहीं सोचा। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व वन्देमातरम गीत से की गई। उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन के बाद जन आक्रोश पद यात्रा भी निकाली गई जिसमें महिलाओं ने राहुल गांधी होश में आओ, नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाकर विपक्ष के प्रति अपना रोष आक्रोश प्रकट किया। सम्मेलन का संचालन क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा काशी क्षेत्र वंदना सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा जिला महामंत्री रीता सिंह ने दिया। महापौर गणेश केसरवानी, शशि वार्ष्णेय, ज्योति मैत्रेय, पार्षद किरन जायसवाल, दुर्गेश नंदिनी, स्वारिका भरद्वाज, चंद्रा अहलूवालिया, प्रियंका पराशर, कल्पना शर्मा, कंचनलता कुशवाहा, शिखा खन्ना, सरोज गुप्ता, काजल पटेल, रजनी त्रिपाठी  आभा भारती, नीलम त्रिपाठी, सोनी भट्ट सीमा श्रीवास्तव आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।