MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व सांसद रमेश चन्द्र बिन्द विधानसभा छानबे के जिगना थाना क्षेत्र के नरैना हरगढ गॉव पहुँचा जहाँ एक ही परिवार के 9 लोगो की ट्रेलर से टकराने के बाद बोलेरो में आग लगने से जलकर मौत हो गई थी । प्रतिनिधीमंडल इस दुखद घटना पर परिजनो से मिलकर संवेदना प्रकट की। और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया और प्रशासन से मांग की प्रत्येक मृतक के परिजनो को 25-25 लाख रूपया आर्थिक सहायता दिया जाए। इस अवसर पर आर्थिक सहयोग भी दिया गया।
प्रतिनिधी मंडल में सुशील सिंह, जैनेन्द्र सिंह, अशोक यादव, सोकिम अहमद, आदर्श यादव, अनिल यादव, अशोक सिंह ‘मुन्ना’ आदि शामिल थे।







