Home उत्तर प्रदेश पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ प्रताड़ना का केस

पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ प्रताड़ना का केस

PRATAPGARH NEWS: विवाहिता के उत्पीड़न तथा मारपीट व धमकी को लेकर लालगंज पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पडोसी जिले रायबरेली के सलोन थाना के हरिवंश का पुरवा निवासिनी मनीषा पुत्री स्व0 रामलाल सरोज ने लालगंज पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी शादी बीते वर्ष सत्रह मई को लालगंज कोतवाली के सेवकी का पुरवा गांव में अशोक कुमार के साथ हुई। तहरीर में कहा गया है कि शादी के बाद से ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बीती चौबीस अप्रैल को दिन में दो बजे पति अशोक कुमार, ससुर श्रीपाल सरोज व सास जगनाथा ने व्यापार के नाम पर मायके से पांच लाख रूपये ले आने की मांग रखी। पीड़िता के द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की। तहरीर में कहा गया है कि ससुरालीजनों ने उसे घर से भगा दिया। पीड़िता ने अपनी मां व मामा को आपबीती सुनाई। पीड़िता की तहरीर पर पति अशोक समेत तीन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।