PRAYAGRAJ NEWS: भानु प्रताप स्पोर्ट्स क्लब ने सीएवी क्लब को 21 रन से हराकर सेंट पीटर्स का कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किया। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में भानु प्रताप स्पोर्ट्स क्लब ने 45 ओवर में 234 रन (समर्थ पांडेय 92, विपुल द्विवेदी 42, आशुतोष प्रताप सिंह 15, शौर्य केसरवानी 21, हर्ष पटेल 4/45, शिवम गिरी, शिवा मिश्रा, शिवांश पांडेय, युवराज सिंह व प्रियांशु सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में सीएवी क्लब की पूरी टीम 41.3 ओवर में 213 (युवराज 67, तेजस गुप्ता 41, शिवा मिश्रा 27, अनिल 22, शिवम गिरी 21, सूरज कुमार 3/26, विपुल द्विवेदी 2/25, शिवांग पांडेय 2/59, प्रीतम यदुवंशी व मोहम्मद वकार खान एक-एक विकेट) पर सिमट गई। विपुल द्विवेदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







