निरीक्षण के दौरान उन्होंने दिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश
BHADOHI NEWS: सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक ने शनिवार को सीएचसी डीघ ब्लॉक के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर बारीपुर एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर छेछुआ का निरीक्षण किया। जहां पर उनके द्वारा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.संतोष कुमार चक सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ ब्लॉक के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर बारीपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एएनएम शर्मिला देवी और सीएचओ जितेंद्र कुमार उपस्थित पाए गए। एएनएम आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर निवास बनाकर रहती है। उन्होंने संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तदोपरांत सीएमओ उपकेंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर छेछुआ का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एएनएम रीता कुमारी मुख्यालय पर निवास बनाकर रहती हैं। उन्हें भी सीएमओ द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।







