Home उत्तर प्रदेश संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर की रक्तदान

संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर की रक्तदान

VARANASI NEWS: संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर पर ब्रांच मलदहिया वाराणसी में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें सर सुंदर लाल चिकित्सा लय, 104 ,पण्डित दीनदयाल उपाध्याय हास्पिटल,156, श्री शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल, 155,एवं महामना कैंसर अस्पताल ने 51 यूनिट रक्त संग्रह किया।अस्पतालों अनुभवी चिकित्सक एवं उनकी टीम ने रक्तदाताओं की समुचित स्वास्थ्य जांच के उपरांत सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से रक्तदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई; जिनसे 466 युनिट रक्त संकलित की गई। संपूर्ण आयोजन के दौरान स्वच्छता, सतर्कता एवं सेवा-भाव का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे यह पहल केवल जीवनदायिनी सेवा तक सीमित न रहकर मानवता, करुणा और उत्तरदायित्व के उच्चतम आदर्श का प्रतीक बनकर उभरे।