Home उत्तर प्रदेश एकेडमिक पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा ने बढ़ाया मान, 93.5% अंक हासिल

एकेडमिक पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा ने बढ़ाया मान, 93.5% अंक हासिल

JHANSI NEWS: लखनऊ के फैज़ुल्लागंज स्थित अकादमिक पब्लिक इंटर कॉलेज का इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय की छात्रा तनिया बानो ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।इसके साथ ही विद्यालय की कई छात्राओं ने 90 प्रतिशत तक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूल प्रशासन एवं प्रबंधक विनोद पांडेय के अनुसार, छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो सकी है।