Home उत्तर प्रदेश मेहनत रंग लाई: हर छात्र पास, कॉलेज का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

मेहनत रंग लाई: हर छात्र पास, कॉलेज का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में श्री रघुराज सिंह इंटर कॉलेज, पठौरिया, झाँसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर एक बार फिर अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। इंटरमीडिएट वर्ग में आलेख गौतम ने 399/500 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं देव कोश्टा ने 374/500 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शारदा देवी एवं अरविंद सिरवैया ने 356/500 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई। हाई स्कूल वर्ग में प्रिंस कुशवाहा ने 559/600 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मान्यता सिंह ने 554/600 अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं अंशिका एवं तनिष्का अहिरवार ने 550/600 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर स्थान बनाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी छात्र इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।