Home उत्तर प्रदेश पेट्रोल पंपों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, अफवाहों से बचने और सुचारु...

पेट्रोल पंपों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, अफवाहों से बचने और सुचारु आपूर्ति के दिए निर्देश

SIDHARTHNAGAR NEWS: गुरुवार जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों एवं प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए कि डीजल और पेट्रोल का वितरण पूरी तरह नियमानुसार किया जाए। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी उपभोक्ता लाइन में लगकर अपने वाहनों में ईंधन भरवाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है तथा सप्लाई चेन लगातार सुचारु रूप से चल रही है। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि ईंधन की आपूर्ति नियमित रूप से बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितता, जमाखोरी या कालाबाजारी न होने दें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर ही ईंधन उपलब्ध कराया जाए।जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।