Home उत्तर प्रदेश दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खडी...

दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खडी है:अजय राय

PRAYAGRAJ NEWS: कांग्रेस पार्टी की गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी का एक जत्था संदलपुर जाकर कुमारी रेखा उम्र 20 वर्ष पुत्री राजेंद्र कुमार पटेल उम्र 55 वर्ष जिनको 22,23 की रात में टेलीफोन से बुलाकर उसकी हत्या करके दरवाजे पर उसकी लाश रखकर हत्यारे भाग गए।इसके संदर्भ में फूलपुर थाने में नाम जद रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना हो रही है।इसके संदर्भ में लड़की के पिता ने बताया कि लड़के के पिता आए दिन धमकी देकर जान से मार डालने की बात करते रहते थे 22 अप्रैल की रात जब परिवार के सारे लोग सो गए तो उसे फोन करके रेखा को बुलाया गया।जहां उसकी हत्या कर दी गई।इसके संदर्भ में अशफाक अहमद पुलिस प्रशासन से बात करके कानूनी कार्रवाई करते हुए तत्काल जेल भेजने की मांग की।टेलीफोन द्वारा पीड़ित परिवार से बात करके प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घटना पर दुख जताया और कहा कि हत्यारों के ऊपर कठोर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया और कांग्रेस पार्टी दुख की घड़ी में सदैव पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय,फूलपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह पटेल,प्रदीप पाण्डेय,सलीम टाइगर,श्यामजी धुरिया,सुनील पाण्डेय, हरिभान सिंह सिंगरौर,मो.फारुक,अंसार अली, आनन्द प्राप्त सिंह,मो.यूसुफ आदि लोग उपस्थित रहे।