Home उत्तर प्रदेश विधायक जाहिद बेग से मिलकर पंचायत मित्र ने सुनाया पीडा

विधायक जाहिद बेग से मिलकर पंचायत मित्र ने सुनाया पीडा

ज्ञापन सौंपकर सदन में ग्राम रोजगार सेवकों की आवाज उठाने की मांग की

BHADOHI NEWS:  ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन उ.प्र. के जिला संरक्षक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में संगठन के लोग अपनी पीड़ा को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग से मुलाकात करने उनके नगर के मलिकाना मोहल्ला स्थित आवास पर पहुंचे। जहां पर 7 सूत्रीय मांग पत्र देकर सदन में आवाज उठाने की मांग की। इस दौरान चंद्रशेखर यादव ने कहा कि मनरेगा योजनांतर्गत लगभग 37000 ग्राम रोजगार सेवक वर्ष 2006 से संविदा पर नियुक्त है। सभी रोजगार सेवकों को 7788.00 रुपया मात्र प्रतिमाह के दर से मिलता है, उसमे भी कई माह से बकाया है। उन्होंने कहा कि सभी रोजगार सेवकों का मानदेय 28000.00 रुपया प्रतिमाह पृथक बजट से दिया जाय। मुख्यमंत्री द्वारा 4 अक्टूबर 2021 को की गई घोषणा व एचआर पॉलिसी को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। सभी रोजगार सेवकों ने 20 वर्षों से अपनी सेवा ग्राम पंचायत में दे रहे है। ऐसे में सभी को नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। श्री यादव ने कहा कि इस महंगाई के दौर में अल्प मानदेय से माता-पिता के दवाई, बच्चो की पढाई व परिवार का भरण-पोषण करने में बहुत ही कठिनाईयो का सामना करना पड रहा है। भारत सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर वीबी-जी राम जी कर दिया गया है। इसमें सभी को सम्मान पूर्वक मानदेय के साथ नियमित किया जाए।इस मौके पर जिला संयोजक विवेक चैधरी, नरेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव, ओमप्रकाश व जीतलाल सरोज आदि रोजगार सेवक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।