डीएम व एसपी आदि को मांगों से संबंधित सौंपा गया एक ज्ञापन
BHADOHI NEWS: भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए डीएम व एसपी आदि को एक ज्ञापन सौंपा। यह भारत बंद भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत प्राप्त अधिकारों के अंतर्गत भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। इस दौरान दिए गए ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि कैबिनेट द्वारा ओबीसी की जाति आधारित जनगणना का फैसला करने के बावजूद, जनगणना नोटिफिकेशन में ओबीसी जातियों के लिए कॉलम नहीं दिया गया है। मोर्चा ने इसे ओबीसी के साथ श्धोखेबाजीश् बताया और आगामी राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी जाति कॉलम को शामिल करने की मांग की है। दूसरी प्रमुख मांग कमजोर यूजीसी रेगुलेशन बनाने और फिर सुप्रीम कोर्ट में उस पर रोक लगवाने को लेकर थी। इसे एसटी, एससी और ओबीसी के साथ धोखेबाजी करार दिया गया। मोर्चा ने एसटी, एससी और ओबीसी के समर्थन में सख्त यूजीसी रेगुलेशन बनाकर लागू करने की अपील की। इसके अतिरिक्त, ज्ञापन में 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से मुक्त करने की भी मांग की गई। इस मौके पर रामफल बिना, संजय कुमार, राकेश कुमार पाल, उजाला, सुषमा, अनुपम, जयप्रकाश सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।







