Home उत्तर प्रदेश शगुन और गोपाल दास क्लब को मिली जीत

शगुन और गोपाल दास क्लब को मिली जीत

फोटो-डीआरएम कप में मैन ऑफ द मैच देते रणजी क्रिकेटर राकेश मिश्र

PRAYAGRAJ NEWS:

क्रिकेट स्कूल शगुन क्लब और गोपाल दास क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर डीआरएम कप अंडर-14 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।  डीएसए मैदान पर बुधवार रात खेले गए मैच में श्री सहायक क्लब ने 22 ओवर में 9 विकेट पर 109 रन (राजवीर शर्मा 55 नाबाद, हर्ष 3/23, स्वयं 2/18) बनाए। जवाब में क्रिकेट स्कूल शगुन क्लब ने 22 ओवर में 8 विकेट पर 113 रन (मोहम्मद इशात 40, नाबाद, मलाहत हुसैन 15 नाबाद, स्वयं 14, अविक्षित यादव 13, अनुराग 3/20, ऋषभ सोनी व कात्यानी पाठक एक-एक विकेट) बना लिए। हर्ष को रणजी क्रिकेटर राकेश मिश्र ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। गुरुवार सुबह खेले गए मैच में भवम क्लब ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन (अमृतांश यादव 63 नाबाद, आदित्य सक्सेना 23, मोहम्मद इस्माइल 21, शिवेंद्र सिंह 3/42, यशस्वी मिश्रा, युवराज शुक्ला, शिवम यादव व नरहरि दीक्षित एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में गोपाल दास क्लब ने 22 ओवर में चार विकेट पर 152 रन (शिवेंद्र सिंह व यशस्वी मिश्रा 33-33, ईशान यादव 29 नाबाद, अभिनंदन 20, आदित्य सक्सेना, मोहम्मद इस्माइल एक-एक विकेट) बना लिए। शिवेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।