Home उत्तर प्रदेश डीएसए और कैंटोंनमेंट बोर्ड क्लब को मिली जीत

डीएसए और कैंटोंनमेंट बोर्ड क्लब को मिली जीत

PRAYAGRAJ NEWS: डीएसए और कैंटोंनमेंट बोर्ड क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर डीआरएम कप अंडर-14 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। डीएसए मैदान पर मंगलवार रात खेले गये मैच में खेलगांव पब्लिक स्कूल ने 22.3 ओवर में 95 रन (अयान सिंह 30, अभिजीत कुमार व ज्यॉय पांडेय 13-13, कार्तिकेय तिवारी, शौर्य सोनकर, तनिष्क ओझा, त्रिजल सिंह व मोहित एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में डीएसए क्लब ने 15.3 ओवर में बिना विकेट खोए 96 रन (जैद 44 नाबाद, त्रिजल सिंह 14 नाबाद) बना लिए। जैद को इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक आरपी भटनागर ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। बुधवार सुबह खेले गये मैच में कैंटोंनमेंट बोर्ड क्लब ने 25 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन (अक्षित रावत 118, अक्षित सिंह 29, शिवांश कुमार 19 नाबाद, ताहा मंसूरी 2/45, मोहम्मद आलिम, हमजा अली व अयान एक-एक विकेट) बनाकर एमआईसी ए को 15.4 ओवर में 107 रन (जियाद अहमद 52, हनी 3/18, शिवांश कुमार 3/26, ऋषभ चंद्रा, आयुष पाल एवं कुशाग्र पांडेय एक-एक विकेट) बना लिये। अक्षित रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।