Home उत्तर प्रदेश जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
FATEHPUR NEWS: जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 41 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रार्थनापत्र का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समाधान नियमानुसार, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण ही प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि हर फरियादी को समय पर न्याय मिल सके।